जौनपुर में मरने से पहले युवक ने बनाई, VIDEO:लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर सटाकर मारी गोली; बोला-भाई और पत्नी का अवैध संबंध

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। और घर में कोलाहल मच गया। कनपटी पर सटाकर मारी गोली मृतक की पहचान राजनारायण के पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अक्सर किसी न किसी बात को लेकर संजय का अपने परिजनों से विवाद हो जाता था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चला जाता था लेकिन आज कलह बढ़ने पर उसने घर में रखी अपने नाम की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज दौड़े घर वाले गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां संजय को खून से लथपथ पाया गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संजय गांव में ट्रक्टर चलाता था परिजनों ने बताया कि संजय अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा था और गांव में रहकर खेती किसानी का काम करता था। गांव के किसानों के खेत में ट्र्क्टर चलाकर खेत जोतने का काम करता था। इंस्पेक्टर गजानंद ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।