झांसी के एक युवक ने मध्य प्रदेश में सुसाइड कर लिया। वह पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। उसने नशे में फांसी लगा ली। जब पत्नी की नजर पड़ी तो वह फंदे पर लटका था। पत्नी ने फंदे से उतारा और आसपास के लोगों की मदद से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना मध्य प्रदेश के निवाड़ी की है। दुकान पर काम करता था युवक मृतक का नाम पवन विश्वकर्मा (26) पुत्र बालमुकुंद विश्वकर्मा था। वह उल्दन थाना क्षेत्र के पचवारा गांव का रहने वाला था। मृतक के मामा मकुंदीलाल विश्वकर्मा ने बताया- मेरा भांजा पवन मध्य प्रदेश के निवाड़ी में बेल्डिंग दुकान पर काम करता था। वह पत्नी रूचि और बेटियों के साथ निवाड़ी में ही रहता था। गुरुवार रात को वह नशे में घर पर आया। रात लगभग 11 बजे उसने फांसी लगा ली। जब पत्नी की नजर पड़ी तो वह लटका हुआ था। तुरंत उसे फंदे से उतारा तो सांस चल रही थी। तब झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृ़त घोषित कर दिया। अभी सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। पवन विश्वकर्मा की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पवन की छोटी-छोटी 3 बच्चियां हैं। पति की मौत के बाद पत्नी रूचि का रो रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए।