झांसी में बॉलीवुड एक्टर और ‘एक दीवाने की दिवानीयत’ मूवी के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे फ़िल्म के प्रमोशन के लिए झांसी पहुंचे हैं। यहां उनके सैकड़ों फैन्स उन्हें देखने के लिए होटल और मल्टीप्लेक्स के बाहर जमा हो गए। यहां फैंस का प्यार देखकर हर्ष भी खुद को रोक नहीं पाए और पिक्चर हॉल के छज्जे पर सीढ़ी के सहारे चढ़ गए। वहीं, उन्होंने दैनिक भास्कर से एक्सक्लुसिव बात भी की है। तीन तस्वीरों में देखें हर्षवर्धन का झांसी में क्रेज़ जुनूनी लव स्टोरी पर बनी फ़िल्म एक दीवाने की दिवानीयत में एक्टर्स सोमन बाजवा के साथ लीड रोल में नजर आ रहे हर्षवर्धन राणे रविवार को झांसी के नटराज होटल पहुंचे। यहां उनके फैंस को जब पता चला कि एक्टर झांसी आए हैं तो वह उनसे मिलने की चाह में सुबह 11 बजे ही होटल के बाहर पहुंच गए। वहीं, एक्टर हर्षवर्धन को फैंस के बीच साढ़े बारह बजे आना था। लंबे इंतजार के बाद भी युवाओं में हर्षवर्धन का क्रेज बरकरार रहा। लगभग डेढ़ बजे अपने मैनेजिंग और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ हर्षवर्धन सफेद शर्ट और हल्की गेरुआ जीन्स में होटल से बाहर आए। यहां फैंस की नजर अपने पसंदीदा एक्टर पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए हर्षवर्धन के सामने अपनी खुशी जाहिर की। यहां एक्टर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और सुरक्षा घेरे से बाहर आकर फैंस से हाथ मिलाया, ऑटोग्राफ दिया। वहीं, कुछ फैंस से एक्टर ने फ़िल्म के बारे में भी रिव्यू लिया। इसके बाद वह फैंस के बीच से खिलौना मल्टीप्लेक्स की तरफ बढ़े तो पुलिस और रस्सी के सहारे रोके गए फैंस उनकी तरफ आने लगे। सभी अपने स्टार के साथ सेल्फी लेने को बेताब थे। हालांकि, पुलिस और एक्टर के निजी सुरक्षा स्टाफ ने उन्हें पास नहीं आने दिया। लेकिन, फैंस का जोश और अपने लिए प्यार देखकर एक्टर सिनेमाघर के पास रखी सीढ़ी मंगवाकर उसके सहारे छज्जे पर चढ़ गए। यहां फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए हर्षवर्धन ने उन्हें पिक्चर देखने के लिए भी कहा। दीवार पर चढ़कर एक्टर ने फैन्स को दी फ़्लाइंग किस दैनिक भास्कर के साथ फैंस के बीच आए एक्टर सैंकड़ों फैंस के क्रेज देखकर एक्टर हर्षवर्धन काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने दैनिक भास्कर के कैमरे पर खास बातचीत में कहा कि जिस तरह से झांसी के फैंस ने मूवी को हिट कराया है मैं उन्हें शुक्रिया कहने आया हूं। बोले, झांसी के लोगों का प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही उन्होंने फैंस का भी हालचाल पूछा। वह काफी देर तक दैनिक भास्कर के साथ फैंस का रिस्पॉन्स भी लेते रहे। सुरक्षा घेरा तोड़कर होटल में घुसे फैंस मूवी की सफलता के बाद झांसी आए एक्टर हर्षवर्धन राणे से मिलने के लिए बेताब उनके फैंस एक्टर के क्रू और सिक्योरिटी से भी नहीं सम्भल सके। अपने हीरो की झलक पाने के लिए फैंस इतने बेकाबू हो गए कि जब हर्षवर्धन होटल के कमरे में वापस लौटे तो उनके पीछे फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर होटल के लाउंज तक आ गए। होटल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सभी को बाहर किया। फैंस ने गया गाना, बनाया एक्टर का पोट्रेट एक तरफ हर्षवर्धन की मूवी एक दीवाने की दिवानीयत पिक्चर हॉल में दर्शकों को आकर्षित कर रही है तो दूसरी तरफ झांसी में एक्टर के दीवानों की भी दीवानीयत देखने को मिली। यहां युवा सिंगर गिटार लेकर एक्टर को उनका गाना ‘बेतहाशा दिल ने तुझको ही चाहा है’ सुनाने पहुंचा। वहीं, दूसरे फैन ने हर्षवर्धन की पोट्रेट रातभर जागकर तैयार की थी, जिसे उसने एक्टर को दिया। एक्टर बोले- बॉलीवुड सभी के लिए है, नेगेटिव सोच न रखें एक्टर ने फ़िल्म को लेकर बात करते हुए कहा कि ये एक जुनूनी लव स्टोरी है। साथ ही इसमें हमारे दर्शकों को वो सभी कंटेंट मिला है, जिसकी उम्मीद उन्हें होती है। वहीं, ओटीटी और सिनेमाघरों में लगने वाली फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि जैसे आप घर में बाहर का खाना मंगवाकर खाते हैं और जो रेस्टोरेंट में खाते हैं, उसमें काफी अंतर होता है। सिनेमाघरों में मूवी देखने का अपना मज़ा है। ही उन्होंने स्ट्रगलिंग एक्टर्स को लेकर कहा कि मुम्बई जितना खूबसूरत है, उतनी ही खूबसूरत बॉलीवुड इंडस्ट्री है। जो भी एक्टिंग में करियर बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं, उन्हें मन से नेगेटिव थॉट निकाल देना चाहिए। कोशिश और टेलेंट को मुकाम जरूर मिलता है।