झांसी में पेड़ से लटका मिला एक महीने पुराना शव:गले में लगा था फंदा, शरीर पर मिली केवल शर्ट, पुलिस मौके पर

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा रेलवे स्टेशन से 600 मीटर दूर जंगल में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि शव एक महीने पुराना है। आज ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उसकी शर्ट की जेब से एक पैन कार्ड मिला है, जिसमें राहुल पासवान दर्ज है। यह नाम उसी का है या किसी और का पैनकार्ड है। पुलिस नाम के आधार पर परिवार की जानकारी जुटा रही है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… शरीर पर केवल हड्‌डी और चमड़ी, पहचान मुश्किल शव इतना पुराना हो चुका है कि उसकी पहचान भी मुश्किल हो रही है। शरीर पर केवल हड्डी और चमड़ी ही बची है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां खेलने वाले बच्चे पिछले एक महीने से बता रहे थे कि कोई जानवर पेड़ पर लटका हुआ है। आज जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो पाया कि वह इंसानी लाश है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को भी युवक की बहुत अधिक जानकारी नहीं हो सकी है। हालांकि, पैनकार्ड के आधार पर युवक के बारे में जानकारी की जा रही है। मुस्तरा गांव के रहने वाले वृंदावन ने बताया कि यहां एक-डेढ़ महीने से शव लटका था। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। महक आती थी तो लगा कि कोई जानवर मरा पड़ा है। आज मौके पर जाकर देखा गया तो लाश लटकी थी। शरीर पर कपड़ा है। पहचान नहीं हो पा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…