झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक शादीशुदा युवक ने MBA की छात्रा को गोली मार दी। फिर युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर फायर किया। गोली कनपटी को चीरते हुए आर-पार हो गई। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़की की हालत नाजुक है। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर पड़े देखा तो आनन-फानन में ऑटो से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि छात्रा का इलाज जारी है। उसके शरीर से काफी खून बह चुका है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला अफेयर का बताया जा रहा है। आरोपी युवक की शिनाख्त मनीष साहू के रूप में हुई। छात्रा और मृतक युवक ललितपुर में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। छात्रा की उम्र 22 साल है और आरोपी की उम्र 26 साल थी। दोनों के बीच सात साल से अफेयर था। दोनों ने आज के दिन ही सात साल पहले एक दूसरे को प्रपोज किया था। मनीष और कृतिका के 3 विजुअल देखिए… MBA फर्स्ट ईयर की छात्रा कृतिका
पुलिस के अनुसार, ललितपुर में शहर कोतवाली के तालाबपुरा मोहल्ले की रहने वाली कृतिका (22 साल) पुत्री गौरी शंकर चौबे बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में MBA फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसने इसी साल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। कृतिका तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। वहीं, मनीष साहू (25 साल) पुत्र बिहारी लाल लड़की के ही मोहल्ले की रहने वाला था। वह शादीशुदा था। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… आज का दिन दोनों के लिए बेहद खास था
मनीष साहू और कृतिका चौबे के बीच 7 साल पहले दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इसी बीच प्रेमिका कृतिका MBA करने के लिए झांसी आ गई। वह यूनिवर्सिटी के पीजी हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही थी। मनीष अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था। आज दोनों के प्रेम संबंध को सात साल पूरे हुए थे। इसलिए आज का दिन दोनों के लिए बहुत खास था और इस दिन को खास बनाने के लिए दोनों आज झांसी में मिले। लेकिन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के गेट के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और मनीष साहू ने तमंचा निकालकर कृतिका पर फायरिंग कर दी। जिससे कृतिका लहूलुहान हो गई। मनीष ने एक गोली खुद को मार कर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शी बोला- सड़क पर पड़े थे दोनों, खून बह रहा था
प्रत्यक्षदर्शी पवन ने बताया, “मैं बस स्टेशन से मेडिकल कॉलेज की तरफ आ रहा था। तभी देखा कि एक लड़का और लड़की घायल पड़े हैं। पास जाकर देखा तो पता चला कि उन पर गोली चली है। हमें यह नहीं पता कि किसने किसे गोली मारी। जब हमने देखा कि बहुत खून बह रहा है, तो तुरंत एक ऑटो रोका और दोनों को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाया। अब मेडिकल में डॉक्टर उनकी हालत देख रहे हैं।” एएसपी बोले- लड़की हालत स्थिर, आरोपी युवक छात्र नहीं था
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया, आज नवाबाद थाना क्षेत्र में मनीष साहू ने पहले एक युवती को गोली मारी। फिर अपने आपको गोली मार ली। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पहुंचने से पहले ही मनीष की मौत हो गई। युवती का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों मूल निवासी ललितपुर के हैं। युवती बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। अभी तक की जांच में सामने आया कि निजी व्यवहार के कारण यह घटना हुई है। बाकी परिजनों और दोस्तों से बातचीत करने पर घटना और स्पष्ट होगी। अफेयर का मामला बताया जा रहा है। ये जांच में स्पष्ट होगा। पुलिस लड़की से भी बात कर पूरे मामले को स्पष्ट करेगी। लड़की को एक गोली लगी है। मनीष छात्र नहीं था। ………………………. ये भी पढ़ें- सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ.अदील के लॉकर से मिली असॉल्ट राइफल:अनंतनाग के अस्पताल में छिपा रखे थे,जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करने की साजिश सहारनपुर से 7 नवंबर को गिरफ्तार डॉ.अदील अहमद के लॉकर से असॉल्ट राइफल मिली है। उसने ये हथियार अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में छिपा रखे थे। वह जम्मू- कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। जीएमसी अस्पताल का इस्तेमाल आतंकियों की मदद और हथियार छिपाने के अड्डे के रूप में कर रहा था। पढ़िए पूरी खबर…