मथुरा के मगोर्रा थाना के पास बुधवार की रात एक कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा। दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। दो युवकों को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला गया। तब जाकर दोनों युवकों के शव कार से बाहर निकाले गए।
मृतकों की पहचान राहुल (23), अमित (22) मोहित के साथ फरीदाबाद के रहने वाले उनके दोस्त गुल्लू के रूप में हुई है। अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था। यह 3 तस्वीर देखिए… दो चचेरे भाई, दो लॉ स्टूडेंट
प्रेम नगर महावन का रहने वाला अमित (22) अपने दोस्त राहुल के भाई सज्जन कुमार की फ्रॉंक्स गाड़ी संख्या UP85CV9856 से दोस्त राहुल, मोहित और गुल्लू के साथ डीग के लिए निकले। लॉ की पढ़ाई कर रहे अमित और मोहित आगे बैठे थे, जबकि राहुल और गुल्लू पीछे बैठे थे। राहुल के पिता चरण सिंह टेलर हैं वह उन्हीं के साथ काम करता था,जबकि बलदेवगढ़ महावन के ही रहने वाले मोहित के पिता प्रेम सिंह मजदूरी करते थे। मोहित और राहुल चचेरे भाई हैं। लगन समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार की रात घर से निकले। गोवर्धन बाईपास होते हुए डीग जा रहे थे। जैसे ही नगला दैवीय के पास पहुंचे तभी रात में हल्की बारिश और तेज मोड़ होने के चलते गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और वहां सड़क किनारे रखी एक पानी की टंकी में टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। चारों युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीण शोक में हैं। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा के दावे करने वालों की भी कलई खोल कर रख दी। जिस जगह हादसा हुआ वहां मोड़ होने के बावजूद न तो ब्रेकर था, न चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही रेलिंग लगी थी। 6 मीटर की कैनाल नगला दैवीय के पास से जाने वाली 6 मीटर गहरी कैनाल में किसी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ लिए। ग्रामीणों ने कार और उसमें फंसे चार युवकों को नहर में डूबते देखा। सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही कार में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने दो युवकों को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस और दमकल की टीम ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। इसके बाद उसमें फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। उनकी भी मौत हो चुकी थी। रस्सी से 2 को बाहर निकाला, फिर क्रेन से दो निकाले गए गांव के लोगों ने बताया कि बारिश का मौसम होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में थे। इक्का-दुक्का ग्रामीण इधर-उधर घूम रहे थे। रात को एक कार महमदपुर की तरफ से आती दिखाई दी। कुछ समझते उससे पहले ही पहले वहां रखी पानी की टंकी से टकराई और उसके बाद सीधे नहर में जा गिरी। इसके बाद शोर कर अन्य ग्रामीणों को बुलाया रस्सी की मदद से गाड़ी तक पहुंचे किसी तरह उसमें फंसे दो युवकों को निकाला। इसके बाद पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे। उन्होंने कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुलने की वजह से आगे बैठे युवकों को निकालने में दिक्कत आ रही थी। फिर क्रेन बुलाई गई। उसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। पढ़िए हादसा कैसे हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात चारों युवक फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) से महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग से डीग जा रहे थे। रास्ते में मोड़ आने के कारण ड्राइवर आगे का रास्ता सही से नहीं देख पाया। अचानक मोड़ आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नहर में जा गिरी। गाड़ी के नहर में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। इसमें से दो और युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे भी बचाए नहीं जा सके। हादसे के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। एसपी देहात ने बताया कि सभी सबूत इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसे के बाद की तस्वीरें हैं…
——————————— यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी…VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर