लखीमपुर खीरी। निघासन कोतवाली क्षेत्र में निघासन-सिंगाही स्टेट हाईवे पर सरयू पुल के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निघासन कोतवाल महेश चंद ने बताया कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के दौरान हाईवे से गुजर रहा एक अन्य बाइक सवार भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…