डिंपल यादव के जन्मदिन से पहले मेरठ में रुद्राभिषेक:जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक ने पुरामहादेव मंदिर पर पूजा करा की दीर्घायु की कामना

मेरठ में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सम्राट मालिक ने बुधवार को प्राचीन शिव मंदिर पुरा महादेव पर मैनपुरी सांसद और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने डिंपल यादव की दीर्घायु और 2017 में सपा सरकार बनने के लिए मंदिर में पूजा भी कराई सरकार बनी तो महिलाओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजना पूजा के बाद सम्राट मलिक ने बताया कि हाल ही में जब वे लखनऊ गए थे तब उन्होंने डिंपल यादव से भी मुलाकात की थी। जिस पर उन्होंने कहा था कि यदि 2027 में समाजवादी की सरकार बनती है तो महिलाओं को सालाना 40 हजार उनकी सरकार के द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ साथ कुछ अन्य योजनाएं भी ऐसी आएंगी जो प्रदेश में नारी शक्ति को सशक्त बनाएगी। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि प्रदेश में डिंपल यादव नारी शक्ति का एक प्रतीक है उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाएं भी लेकर आएगी। इसके साथ-साथ महिलाओं के हित में सरकार बड़े फैसले भी ले रही है। जिनका असर चुनाव के समय टिकट वितरण से लेकर और सरकार बनने पर शुरू की जाने वाली योजनाओं तक प्रदेश में दिखाई देगा।