डीसीएम से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत:महराजगंज में सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

महराजगंज में सिसवा नगर पालिका के सरदार पटेल नगर वार्ड स्थित सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक डीसीएम वाहन से टकरा गई थी। देखिए दुर्घटना के बाद की 3 तस्वीरें… पढ़िए खबर को विस्तार से… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 8:15 बजे हुआ। सिसवा से निचलौल की ओर जा रही बाइक सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान निचलौल थानाक्षेत्र के ग्रामसभा बूढ़ाडीह निवासी 45 वर्षीय बीरबल और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।