डॉ. मल्लिका सक्सेना को ‘सक्षम भारत अवार्ड 2026’:शिक्षा और दिव्यांग समावेशी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की डॉ. मल्लिका सक्सेना को ‘सक्षम भारत अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह लेट्स गिव होप फाउंडेशन की ओर से कैसरबाग स्थित राय उमनाथ बली ऑडिटोरियम में आयोजित ‘लीडरशिप स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम फॉर वुमेन’ के दौरान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी प्रकाश डी. रहे, जबकि डिप्टी डायरेक्टर दिव्यांगजन सशक्तिकरण डॉ. अमित राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। शैक्षणिक संसाधनों को सुलभ बनाने की दिशा में सक्रिय इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। डॉ. मल्लिका सक्सेना वर्तमान में डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक संसाधनों को सुलभ बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से कई विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।