तनाव से मुक्ति का आध्यात्मिक सूत्र- नाम जप:ब्रजरज दास जी बोले- कथा सुनने से उसर रुपी ह्रदय में भी भक्ति रुपी वृक्ष उत्पन्न हो जाता है

प्रयागराज के मनसैता गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं ने कथावाचक ब्रजरज दास जी महाराज के मुख से भक्तिमय और संगीतमय कथा का श्रवण किया। कथावाचक ब्रजरज दास जी महाराज ने कहा कि तनाव से मुक्ति का आध्यात्मिक सूत्र केवल नाम जप है। जिससे लोगों को परेशानी से मुक्ति की ओर लेकर जाती है। नाम जप से लोगों का उद्धार हो जाता है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… ब्रजरज दास जी महाराज ने कहा- कथा के रसा स्वादन से हम सब के मन में भक्ति पैदा हो जाती है। जैसे पत्थर में भी पुष्प खिल जाता है, वैसे ही उसर रुपी ह्रदय में भी भक्ति रुपी वृक्ष उत्पन्न हो जाता है। वैसे ही कथा का रसास्वादन करने से हम सबके ह्रदय में भक्ति पैदा हो जाती है। सात दिन की कथा को संकल्प के साथ कथा सुनने वालों को पंडाल में रोते हुए देखा है। पंडाल में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में झूमे इस सात दिवसीय कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुआ था। कथा के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नृत्य करते हुए देखे गए। इस अवसर पर “जय श्रीकृष्ण”, “हरि बोल” और “श्रीमद्भागवत भगवान की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति के अनुसार, श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कथा संरक्षिका दुर्गा देवी और कथा यजमान सुमन शुक्ल व रमाकांत शुक्ल भी इस भक्तिमय माहौल में शामिल हुए। ये रहे मौजूद… इस अवसर पर मुख्य यजमान रमाकांत शुक्ल, सुमन शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, कृष्ण कांत शुक्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, लालमनी सिंह, निखिल, सचिन, सौरभ, हर्ष पांडे, टिंकू तिवारी, संदीप, शिवम, हरिश्चंद्र शुक्ला, राजन पांडे, धीरज पांडे, राकेश मिश्रा, रजनीश, राहुल, आदर्श, रमेश चंद्र शुक्ल, अभिषेक, निखिल, श्रीश शुक्ला, संतोष पांडे, त्रिभुवन नाथ पांडे, मदन यादव, बाल गोविंद यादव, मियां दिन यादव, शांभवी शुक्ला, सिद्धि शुक्ला, ज्योति शुक्ला, अनन्या शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, मनीष मिश्रा, ओम शुक्ला, राकेश शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडे सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे। ——————————– ये भी पढ़ें… हर्षा रिछारिया भाई के साथ माघ मेला पहुंचीं:संगम में 200 फीट ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग, 5 करोड़ रुद्राक्ष से बन रहा शिवलिंग प्रयागराज में संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले का आज 9वां दिन है। महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया अपने भाई के साथ माघ मेले में आई हैं। हर्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें लिखा है- सब मांगने नहीं आते, कुछ बस भरोसा छोड़ जाते हैं गंगा किनारे। समय पक्ष में हो या विपक्ष में… स्वाभिमान से समझौता नहीं। पढ़ें पूरी खबर…