तौकीर रजा के करीबी की बिल्डिंग मिट्‌टी में मिली, VIDEO:बरेली में 3 मंजिला सुपर मार्केट का नामो-निशान खत्म; सड़कों पर लगाई गई बैरिकेडिंग

बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की बिल्डिंग बुलडोजर से गिरा दी गई। रविवार को आरिफ के पीलीभीत रोड पर 3 मंजिला बिल्डिंग को ढहाया गया। इसमें कई दुकानें थीं। ग्राउंड फ्लोर पर सैलून था, जबकि बाकी मंजिलों पर पीटर इंग्लैंड का आउटलेट था। बिल्डिंग को कुछ दिन पहले ही सील कर दिया गया था। पीलीभीत रोड पर फ्लोरा गार्डन के पड़ोस में बनी यह बिल्डिंग 2000 स्क्वायर फीट में बनी थी। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ बताई जा रही थी। बिल्डिंग गिराने के दौरान फ्लोरा गार्डन को भी सील कर दिया गया था। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। नगर निगम से इमारतों का नक्शा का पास नहीं कराए जाने को लेकर यह कार्रवाई की गई। इससे पहले शनिवार को बुलडोजर से जगतपुर की दो मंजिला इमारत को ध्वस्त किया गया था। बिल्डिंग 2 साल पहले बनी थी। इसमें 16 दुकानें थीं। इसकी कुल कीमत 5 करोड़ बताई गई थी। 4 तस्वीरें देख लीजिए… तौकीर बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड बरेली में बुलडोजर कार्रवाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…