लखनऊ के बाजार का एक CCTV फुटेज सामने आई है। इसमें अमीनाबाद के थाना प्रभारी सुनील कुमार आजाद दुकानदारों को मारते हुए दिख दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रभारी इंस्पेक्टर रास्ता खुलवाने के लिए निकले थे। इस दौरान जो दुकानदार सामने आता गया, उसको मारते गए। अमीनाबाद मार्केट में बुधवार को शाम करीब 4 बजे थाना प्रभारी अमीनाबाद बाहर लगी दुकानों को अंदर करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को पीटा। यह घटना दुकानों में लगे CCTV में कैद हो गई। कैमरों की फुटेज में वह साफ तौर पर थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… डीसीपी बोले- जांच करेंगे जबकि दुकानदार रोड से अपना सामान अंदर कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के बारे में जानकारी करने के लिए अमीनाबाद प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया। वहीं, मामले में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि सोशल मीडिया से वीडियो की जानकारी हुई है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।