गाजियाबाद में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए उनकी पीठ पर मशीन लगाने का मामला सामने आया है। यह मशीन पुलिस की टीम लगा रही। उस मशीन के हवाले से पुलिसवाले दावा कर रहे हैं कि यह भारतीय नहीं, बांग्लादेशी है। हालांकि, युवक पुलिस के इस दावे को नकारते हुए खुद को बिहार के अररिया का निवासी बता रहा। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर के पास स्लम एरिया का है। वीडियो 23 दिसंबर का है, जो अब सामने आया है। इसमें पीठ पर मशीन लगाकर नागरिकता जांचने की बात कौशांबी थाना को SHO अजय शर्मा कहते दिख रहे हैं। वह अपने मोबाइल को मशीन बताकर युवक की पीठ पर रखकर उससे सवाल कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद SHO की कार्यशैली पर सवाल हो रहे हैं। लोग इस तरीके की आलोचना कर रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… अब मामला विस्तार से जानिए… गाजियाबाद के कौशांबी थाने के इंचार्ज अजय शर्मा 23 दिसंबर को स्लम एरिया में रहने वालों की नागरिकता जांचने पहुंचे थे। उनके साथ लोकल पुलिस और RAF के जवान भी थे। अजय शर्मा टीम के साथ वहां रहने वालों की नागरिकता की पहचान करने लगे। उनसे उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे। इसी बीच एक युवक और उसके परिवार के लोग अपने हाथ में पहचान पत्र लेकर सामने आए। उसे देखने के बावजूद एसएचओ कहने लगे कि ये लोग बांग्लादेशी हैं। युवक और उसके परिवार की महिलाएं कहने लगीं कि नहीं वो सभी लोग बिहार के अररिया के रहने वाले हैं। SHO पर मेरठ में दर्ज हुआ था रेप का मुकदमा
SHO अजय शर्मा का नाम पहले भी विवादों में रहा है। जून, 2022 में मेरठ के पल्लवपुरम थाने में उनके खिलाफ एक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय अजय शर्मा दरोगा थे। हालांकि, रेप का जो मुकदमा दर्ज हुआ था, उसमें एफिडेविट लगा दिया गया था। आरोप सही नहीं पाए गए थे। इसके अलावा मेरठ के SSP ऑफिस में रीडर रहते हुए भी अजय शर्मा कई बार विवादों में आए थे। हालिया वीडियो के बाद उनके व्यवहार को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। ————————— यह खबर भी पढ़िए… मुंह में यूरिन कर दूंगी…कहने वाली दरोगा बोली-सुसाइड कर लूंगी, देशभर से लोग जाने क्या-क्या बोल रहे मेरठ में मुंह में यूरिन कर दूंगी…कहने वाली दरोगा को जल्द अलीगढ़ CO सेकेंड के सामने पेश होना होगा। थाने से उन्हें 2 दिन पहले पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। विभागीय जांच के दौरान वह थाने के रूटीन वर्क नहीं कर रही हैं। वहीं, मेरठ और अलीगढ़ पुलिस दूसरी कार में बैठे परिवार को ट्रेस नहीं कर सकी है। पूरी खबर पढ़िए