दलित छात्रा से दरिंदगी पर आरोपी का कबूलनामा:बोला- मुझसे गलती हो गई, सभी लड़कियां मेरी बहन जैसी

‘साहब, मुझसे गलती हो गई, सभी लड़कियां मेरी बहन की तरह हैं। अब मैं कभी ऐसी गलती नहीं करूंगा।’ यह कबूलनामा नवाबगंज के उस आरोपी का है, जिसने एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की सहेलियां उसको अपने घर ले गईं। आरोप है कि वहां सहेलियों के भाई ने उसे नशीला पदार्थ देकर रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। भाई की आपबीती और धर्मांतरण का दबाव बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा स्कूल के एक कार्यक्रम में गई थी। वहां से उसकी सहेलियां उसे साथ ले गईं। पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन के साथ सहेलियों के भाई ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इस घटना के बाद से छात्रा बेहद डरी और सहमी हुई है, उसे अब स्कूल जाने में भी डर लग रहा है। मेडिकल जांच और गैंग की सक्रियता का आरोप मंगलवार को बरेली के जिला महिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल में भी छात्रा के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था। भाई का आरोप है कि उनका पूरा परिवार खतरे में है। उसने यह भी दावा किया कि यह एक संगठित गैंग है, जो साजिश के तहत लड़कियों को फंसाकर धर्म परिवर्तन का काम करता है। नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग छात्रा के साथ पढ़ने वाली उसकी दो सहेलियां मुस्लिम समुदाय की हैं। शनिवार को वे उसे अपने घर ले गईं और वहां उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में सहेलियों ने अपने भाई से उसका रेप करवाया और पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। छात्रा को धमकी दी गई कि यदि उसने पुलिस या किसी और को बताया, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर दिया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज घर पहुंचकर छात्रा ने जब परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। रविवार को परिजन नवाबगंज थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और माता-पिता के खिलाफ रेप, पॉक्सो (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बोर्ड परीक्षा का डर और सुरक्षा की चिंता बुधवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पीड़िता छात्रा इस समय गहरे डिप्रेशन में है। भाई का कहना है कि बहन की सुरक्षा के लिए वे खुद उसे परीक्षा केंद्र तक लेकर जाएंगे और साथ वापस लाएंगे, ताकि फिर कोई उसकी अस्मत से खिलवाड़ न कर सके। पुलिस का बयान और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सीओ नवाबगंज निलेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा के अपहरण, रेप और एससी-एसटी एक्ट के मामले में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।