दिल्ली में लाल किले के पास धमाके की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर आलोक प्रियदर्शी ने यूपी गेट, कौशांबी, खोड़ा, इंदिरापुरम, और अलग अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे शहर में एक साथ अभियान
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पूरे शहर में एक साथ चेकिंग अभियान शुरू किया गया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल, सिनेमाघर, मेट्रो स्टेशन के पास, यूपी गेट, दिल्ली बाॅर्डर, लोनी, ट्रांस हिंडन, इंदिरापुरम, हापुड़ रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी, सभी एसीपी भी फील्ड में सुरक्षा व्यवस्था में अलर्ट हैं। सभी 26 थाना प्रभारी और एसीपी अपने अपने क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। 2000 जवान सुरक्षा में उतारे एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दिल्ली के बार्डर वाले स्थानों पर अलर्ट किया गया है। संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पूरे जिले सभी थानों से, पुलिस लाइन और स्पेशल टीम के 2000 जवान चेकिंग कर रहे हैं। तीनों जोन के डीसीपी खुद अपने अपने क्षेत्रों में है। डॉग स्कवाएड और बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस चेकिंग कर रही है।