भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मंगलवार को कानपुर पहुंचे। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन कार्यकर्ताओं ने माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। दिल्ली में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि कुल 11 सालों में 12 बड़ी घटनाएं हुई। हर घटना का हिसाब लिया गया है। दोषियों को कठोर सजा हुई। हमने उनके टेरर अटैक से पहले विस्फोटक पकड़कर उनकी अर्बन जेहादी मॉडल को फेल किया है। कहा कि मैं भारत की सुरक्षा एजेंसियों को सैल्यूट करता हूं। अपराधी कोई भी हो, जिन्होंने भारत के नागरिकों पर हमला किया है। वह बख्शे नहीं जाएंगे। बिरसामुंडा की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
बताया कि इस बार 15 नवंबर को बिरसामुंडा के जन्मवर्ष के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यूपी में 18 स्थानों पर बड़े कार्यक्रम होंगे। कानपुर संभाग में तीन कार्यक्रम होंगे। यह अभियान कानपुर, झांसी और बांदा में बड़े कार्यक्रम होंगे। बिरसामुंडा ने जल, जंगल और जमीन के लिए संघर्ष किया। बिहार की जनता जंगलराज से परिचित
बिहार चुनाव पर कहा कि बिहार की जनता का रुझान मोदी व नीतिश कुमार की विकास की जोड़ी को आशीर्वाद देने का है। बिहार की जनता जंगलराज से परिचित है। उनको पता है कि जंगलराज के भ्रष्ट युवराज व युवरानी जिन्होंने बिहार को बीमारु राज्य बना दिया था। गैंगस्टर, रंगदारी, दादागिरी जंगलराज में पनपती थी। उसको याद करके वहां की जनता कांपती है। यह चुनाव माफिया व गैंगस्टर राज्य के खिलाफ है।