दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट की खबर से संपूर्ण देश शोक में डूबा हुआ है। काशी नगरी में भी इस घटना का गहरा असर देखने को मिला। विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती के दौरान श्रद्धालुओं और अर्चकों ने घटना में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि नियमित रूप से होने वाली मां गंगा की आरती से पहले घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरती आरंभ होने से पूर्व दीपदान कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय भक्त मौन रहकर शहीदों एवं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते रहे। वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें…