दिल्ली में विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन:कानपुर में व्यापारियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कानपुर मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन ने दिल्ली में हुए विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन किया। इस विस्फोट में मारे गए निर्दोष राहगीरों और व्यापारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला गया। एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की इस घटना की कड़ी निंदा की। संस्था के महामंत्री हिमांशु पाल ने इस घटना को देश के लिए एक बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने कहा, “हम सब इसकी घोर निंदा करते हैं। हम सरकार से निवेदन करते हैं कि इस घटना के बाद दोषियों के खिलाफ चुन-चुनकर उनके ठिकानों पर कार्रवाई की जाए।” इस अवसर पर विजय गुप्ता, शेष नरायन त्रिवेदी, वेद प्रकाश वर्मा, हिमांशु शाह, संजय सचान, विनोद शुक्ला, मनोज गुप्ता, आदित्य पाल और हर्षित पाल सहित कई अन्य व्यापारी नेता और सदस्य उपस्थित रहे।