प्रयागराज में हेलिकॉप्टर से दुल्हन की विदाई चर्चा में है। यहां एक किसान के बेटे ने अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से विदा करा कर सबको चौंका दिया। जैसे ही हेलिकॉप्टर गांव में उतरा, भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शुरू में लोगों को लगा कि कोई नेता या VIP आया है, लेकिन आगे जो नजारा दिखा, उसे देखकर सब हैरान रह गए। दूल्हे ने दुल्हन को हेलिकॉप्टर में बैठाया और मात्र 8 मिनट में 8 KM दूर अपने घर पहुंच गया। करछना इलाके के कौवा गांव निवासी अमन यादव LLB कर रहे हैं। उनकी शादी 4 दिसंबर को सडवां कला गांव की MA पास आरती यादव से संपन्न हुई थी। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO…