देवरिया में शुक्रवार को जमीन के झगड़े को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष विवादित जमीन पर बनी दीवार तोड़ रहा था। उसे रोकने पहुंचे दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। महिलाओं को भी पीटा गया। हमले में किसी का हाथ टूटा, तो किसी का सिर फूट गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में तनाव की स्थिति बनी है। इस मामले में एक पक्ष ने शिकायत दी है। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का है। मारपीट की 3 तस्वीरें देखें… अब जानिए पूरा मामला… नीबी बरवां गांव में सुदामा यादव (50) रहते हैं। उनका गांव के महेश यादव और गनेश यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। पीड़ितों के अनुसार, विवादित जमीन पर पिछले दिनों तहसील प्रशासन ने पैमाइश कर पत्थर लगाए थे। इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर दूसरे पक्ष ने जबरन दीवार तोड़ने की कोशिश की। घेरकर लाठी-डंडों से किया हमला
सुदामा यादव, उनके भाई श्रवण यादव (45), रामविलास यादव (65) और उनकी पत्नी सावित्री देवी (65) ने इसका विरोध किया। इश पर महेश यादव पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। लोग बचकर भागने लगे, जिसमें कई लोग जमीन पर गिर गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में रामविलास के 2 बेटे हरिओम यादव (29), कृष्णा यादव (28) और सुदामा यादव की पत्नी विद्यावती देवी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांववालों का कहना है कि यह झगड़ा काफी समय से चल रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। इससे दूसरे पक्ष की दबंगई बढ़ गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, सुदामा यादव की तरफ से शिकायत मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ———————— ये खबर भी पढ़ें योगी के सामने किसान बोला- सवा लाख का चश्मा पहनता हूं, बाराबंकी में 30 हजार को रोजगार दे रहा सीएम योगी शुक्रवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फॉर्म हाउस पर ‘खेती की बात खेत पर’ किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। कहा- मैंने खेती और सरकार की बदौलत ही आज सवा लाख रुपए का चश्मा पहन रखा है। मजदूरों को सालाना 2 करोड़ की मजदूरी दे रहा हूं। ये सब खेती और सीएम योगी की बदौलत संभव हो सका है। पूरी खबर पढ़ें