हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। देवर की शादी तय होने के बाद से उनका अपने घर आना-जाना शुरू हुआ था। 10 तारीख को बारात जानी थी। इससे पहले शादी की रस्में चल रही थीं। इस वजह से ही प्रीती पिछले 5 दिन से छुट्टी पर चल रही थीं। ससुराल में खुशियों का माहौल था। मेहमानों का आना शुरू हो गया था। प्रीति ने बुधवार शाम घर के काम निपटाए। 7 महीने की बेटी को पति के पास छोड़कर कमरे में चली गई। काफी देर तक नीचे नहीं आई तो देवर बुलाने पहुंचा। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो कमरे में फंदे से लटकता शव दिखा। उसने बाहर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस को सूचना दी। खबर लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सौरभ बेहोश हो गया। 7 महीने की बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वो बार-बार अपनी मां को ढूंढती, नहीं मिलने पर रोने लगती। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए… मूलरूप से बरेली की रहने वाली प्रीति 2021 बैच की सिपाही थीं। 12 साल पहले उसकी हरदोई के नगर कोतवाली अंतर्गत आलू थोक मोहल्ला निवासी सौरभ श्रीवास्तव के साथ लव मैरिज हुई थी। वह ससुराल से पास में ही सौरभ के चाचा के घर पर पति और बेटी के साथ रहती थी। यहीं से हर दिन लखनऊ के लिए अप-डाउन करती थी। 10 फरवरी को देवर पंकज की शादी तय थी। इस वजह से ससुराल आई हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। बुधवार शाम तक प्रीति ने दो मंजिला मकान की पहली मंजिल पर शादी की तैयारियों को लेकर घर के काम किए। बाद में ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने कमरे में चली गई। घर में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, लेकिन प्रीति कमरे से बाहर नहीं आईं। रात 9 बजे देवर पंकज ने दरवाजा खटखटाया, पर वह अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी प्रीति की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। पंकज ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रीती का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। पंकज दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा। तब तक प्रीति की सांसें थम चुकी थीं। परिजनों की सूचना पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा पुलिस बल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पति बदहवास, कंधे पर उठाकर लाई पुलिस
घटना के समय प्रीति के पति सौरभ रिश्तेदारों से घर के बाहर बैठकर बात कर रहे थे। जैसे ही प्रीति की मौत की खबर पति सौरभ को मिली, वह गश खाकर गिर पड़े। परिजनों ने पानी के छींटे डालकर सौरभ को उठाया। बेटी का चेहरा दिखाकर उसे समझाने लगे, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बाद में पुलिस बदहवास हालत में ही सौरभ को सहारा देकर घर लेकर पहुंची। लव मैरिज को लेकर परिवार था नाराज
पड़ोसियों ने बताया कि 12 साल पहले प्रीति और सौरभ ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। परिवार ने दोनों को ठुकरा दिया था। इसके बाद से सौरभ, प्रीती को लेकर हरदोई में अपने चाचा के मकान में रहता था। पंकज की शादी को लेकर धीरे-धीरे घर में आना-जाना शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, पर आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल सका। देवर पंकज ने कहा- किसी से कोई विवाद नहीं था। पति-पत्नी के बीच भी कोई अनबन नहीं थी। 7 महीने की बेटी से छीना मां का साया
प्रीति और सौरभ को 7 महीने पहले ही पहली संतान हुई थी। काफी मिन्नतों के बाद एक बेटी हुई थी। पति सौरभ ने कहा- अब मैं अकेले इतनी छोटी बेटी को कैसे संभालूंगा? सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया- महिला सिपाही लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थीं। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। —————————————————— ये खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में किराये की कोख का रेट आईफोन:मुस्लिम महिला ने ब्रेनवॉश किया, IVF सेंटर में ऑपरेशन से अंडाणु निकलवाए प्रयागराज में 15 साल की लड़की के अंडाणु बेचने का मामला सामने आया है। ‘किराये की कोख’ (सरोगेसी) के लिए कीमत लगाई एक एप्पल का आईफोन और 15 हजार रुपए। पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला सामने आई है। उसने ही 15 साल की लड़की कोमल (बदला हुआ नाम) का ब्रेनवॉश किया था। कहा था- छोटे से ऑपरेशन के बाद तुम्हें नई जिंदगी मिल जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…