लखनऊ में गोमती के घाटों पर आतिशबाजी के बीच देव दीपावली मनाई गई। दो घाटों पर करीब 3 लाख दीये जले। मनकामेश्वर घाट पर 2 लाख 51 हजार और लक्ष्मण मेला घाट पर 51 हजार दीप जलाए गए। दीये रखकर ‘राम’ और ‘जीरो वैक्सिनेशन’ लिखा गया। फूलों की रंगोलियां बनाई गईं। रंगोली में कहीं मोर, बांके बिहारी दिखे तो कहीं कर्नल सोफिया और ब्रह्मोस के चित्र उकेरे गए। इससे पहले GGIC शाहमीना की स्टूडेंट्स ने मनकामेश्वर घाट की 3 दिन तक सफाई की थी। GGIC की NCC की 26 कैडेट्स वॉलंटियर के तौर पर घाट की साज-सजावट में लगी रहीं। लक्ष्मण मेला घाट पर कई स्कूलों के स्टूडेंट्स ने रंगोली बनाई। यहां विभिन्न संगठनों ने कई तरह की रंगोली बनाई। महिलाओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। शहरवासी मनकामेश्वर, लक्ष्मण मेला घाट पर जुटे रहे। 5 तस्वीरें देखिए… देव दीपावली के पल-पल के अपडेट्स लाइव ब्लॉग में देखिए…