देश में आज यूपी के विकास की चर्चा:पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने मेरठ पहुंच बिहार जीत पर दी बधाई

मेरठ में मंगलवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण मेरठ पहुंचे और हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की। देश में आज यूपी की चर्चा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को एक प्रकार से बीमारू राज्य उत्तर प्रदेश को कहा जाता था आज हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्णायक, पारदर्शी, और प्रशासनिक नेतृत्व में विकास का एक ऐसे मॉडल के रूप में तैयार हुआ है जिसकी देश भर में चर्चा होती है। 4 लाख करोड़ का है PPP मॉडल
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक पब्लिक- प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत कुल 98 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके साथ ही 155 सक्रिय परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं। इन पर कुल लगभग 4 लाख करोड़ का निवेश किया गया है जिसमें युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, ग्रामीण सड़कें और कुछ अन्य महत्वपूर्ण योजनांए हैं। राजनीतिक सफलता नहीं है बिहार जीत
बिहार चुनाव में 202 सीटें मिलने पर उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ एक राजनीतिक सफलता है बल्कि जनता के विश्वास और सुशासन की जीत है। बिहार के लोगों ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में भी एनडीए इसी प्रकार इतिहास को दोहराने का काम करेगा।