दैनिक भास्कर के चेयरमैन की 81वीं जयंती:हॉस्पिटल को 10 व्हीलचेयर दिए, 22 ने किया रक्तदान; 100 ने मदद का लिया संकल्प

दैनिक भास्कर के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्म दिवस 30 नवंबर को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भास्कर समूह ने रमेशजी द्वारा समाज के हित में किए गए कार्यों और उनकी प्रेरणास्पद पहल को जारी रखते हुए कई कार्यक्रम किए। रमेश जी के 6 महत्वपूर्ण मूल्य- सादगी, विनम्रता, लोगों से जुड़ाव, एनालिटिकल, व्यापार में वृद्धि, सादगी और ट्रेंडसेटर- दैनिक भास्कर की नींव हैं। स्व.रमेशचन्द्र की प्रेरणा के तहत वाराणसी के श्री शिवप्रसाद मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में दैनिक भास्कर डिजिटल द्वारा प्रेरणा उत्सव के अवसर पर एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल को 10 व्हील चेयर भी भेंट की गईं, जिससे मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार के प्रयास सामुदायिक स्वास्थ्य और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। समाज और देशहित को सर्वोपरि रखने की सोच दैनिक भास्कर ग्रुप के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81वें जन्म दिवस को इस वर्ष प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वह जीवनभर सामाजिक सरोकार और जनसेवा के लिए समर्पित रहे। समाज और देशहित को सर्वोपरि रखने की उनकी सोच आज भी भास्कर परिवार का मार्गदर्शन करती है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए भास्कर ग्रुप ने यह आयोजन किया है, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके और समाज को जागरूक किया जा सके। देखें 3 तस्वीर..