दो प्रेमियों से परेशान महिला ने एक की कराई हत्या:मुजफ्फरनगर में गर्लफ्रेंड ने पैर पकड़े, पहले प्रेमी ने गला घोंटा, नाले में फेंकी लाश

मुजफ्फरनगर में महिला ने 2 प्रेमियों से परेशान होकर एक की हत्या करा दी। पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे को मारने का प्लान बनाया। बहाने से उसे मिलने बुलाया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान प्रेमिका ने उसके पैर पकड़ लिए। इसके बाद घर में छिपकर बैठे पहले प्रेमी ने युवक के गले में रस्सी डालकर कस दिया। इससे प्रेमी की मौत हो गई। फिर लाश कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया, जिससे पहचान छिपाई जा सके। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास का है। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब जानिए पूरा मामला… मुजफ्फरनगर में 1 फरवरी को नाले में एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव थाना पुरकाजी इलाके के हरिनगर में रहने वाले संजीव उर्फ जीवन (30) का निकला। संजीव के घरवालों ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर संजीव घर से यह कहकर निकला था कि वह शहर में अपनी एक गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने इसी क्लू के आधार पर जांच शुरू की। साथ ही घरवालों की शिकायत पर थाना नई मंडी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले के खुलासे के लिए 4 टीमें बनाईं। पुलिस को सर्विलांस, घरवालों और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर 2 लोगों पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने थाना शाहपुर इलाके के हरसौली में रहने वाले सादिक और सोनिया को गिरफ्तार किया। उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी ने बताया- सोनिया के पति रोहित की मौत हो चुकी है। संजीव और सोनिया के बीच 12 साल से अफेयर था। इसी बीच सोनिया का अपने मोहल्ले में रहने वाले सादिक से भी अफेयर हो गया। इसको लेकर संजीव और सादिक के बीच झगड़ा होने लगा। जब बात बहुत ज्यादा बढ़ गई, तो सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रची। इसके तहत सादिक ने नई मंडी क्षेत्र में एक मकान किराए पर लिया। इसके बाद सोनिया ने अपने दूसरे प्रेमी संजीव को फोन कर घर बुला लिया। सोनिया ने संजीव से अपने साथ संबंध बनाने को कहा। इसके बाद संजीव और सोनिया आपस में संबंध बनाने लगे। एसएसपी ने बताया- इसी दौरान बेड के नीचे छिपे सादिक ने पीछे से आकर जीवन के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया। सोनिया ने संजीव के दोनों पैर मजबूती से पकड़ लिए। रस्सी का फंदा टाइट करते ही संजीव का दम घुटने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संजीव की हत्या करने के बाद सादिक और सोनिया ने उसकी लाश को कंबल में लपेटकर नाले में फेंक दिया। ———————— ये खबर भी पढ़ें जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां, यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूरी खबर पढ़ें