नवयुग कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भाषण, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब ने संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवाओं के विचारों, रचनात्मकता और राष्ट्र भावना को मंच प्रदान करना था, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लखनऊ महानगर मंत्री सरिता पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक क्लब की संयोजिका प्रो. सीमा सरकार ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रो. सीमा पाण्डेय, डॉ. क्षितिज शुक्ला और डॉ. स्नेहा चौधरी भी मौजूद थे। डॉ. क्षितिज शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व और युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। युवा शक्ति विषय पर विचार व्यक्त किए भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुस्कान मिश्रा ने प्रथम, जीनत ने द्वितीय और प्राची तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सामाजिक संदेश दिए। आस्था गौतम ने प्रथम, निकिता सिंह ने द्वितीय और मुस्कान शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रभावी और संक्षिप्त संदेशों के माध्यम से अपनी बात रखी। प्राची तिवारी ने प्रथम, जीनत बानो ने द्वितीय और आस्था गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अदिति पाल, दिव्यांशु नागर और उत्कर्ष सिंह भी मौजूद थे। संस्कार शुक्ला ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया, जबकि प्रो. सीमा पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सांस्कृतिक क्लब से डॉ. अपूर्वा अवस्थी, डॉ. अवनिका और डॉ. सुकन्या तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। बड़ी संख्या में छात्राओं ने इस आयोजन में भाग लिया।