नोएडा प्राधिकरण के CEO का प्रभारी चार्ज कृष्णा करुणेश को दिया गया है। कृष्णा करूणेश अथॉरिटी में एसीईओ हैं। डीएम कृष्णा करुणेश 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह गोरखपुर के डीएम भी रह चुके हैं। इससे पहले वे गाजियाबाद में एसडीएम, मुख्य विकास अधिकारी व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात रहे। वहीं युवराज मेहता मौत मामले में आज विशेष जांच टीम को सीएम योगी को अपनी फाइनल रिपोर्ट सौपनी है। एसआईटी ने शुक्रवार को नौ घंटे के अंदर 100 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे। जांच के दौरान एसआईटी प्राधिकरण की ओर से दिए गए जवाबों से संतुष्ट नजर नहीं हुई। इसके चलते एसआईटी ने प्राधिकरण को 5 अतिरिक्त बिंदुओं पर जवाब देने को कहा है। एसआईटी के अध्यक्ष भानु भास्कर अपनी टीम के साथ प्राधिकरण पहुंच गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन से भी कड़े सवाल SIT ने केवल प्राधिकरण ही नहीं, बल्कि पुलिस और जिला प्रशासन से भी इसी तरह के तीखे सवाल पूछे हैं। दोनों विभागों को भी दोपहर तक अपने विस्तृत जवाब सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच एजेंसी का फोकस घटना के वक्त की कार्रवाई, रिस्पॉन्स टाइम और निर्णय प्रक्रिया पर केंद्रित है। युवराज मौत मामले में शुक्रवार दिनभर की कार्रवाई को जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…