नोएडा में भारतीय किसान यूनियन (BKU) का 5वें दिन भी धरना जारी है। 81 गांवों के 200 किसान सोमवार को विकास प्राधिकरण पहुंचे। दो बार बातचीत फेल होने के बाद आज फिर पंचायत शुरू हुई। किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे तक बातचीत हुई। लेकिन किसानों की मांग को लेकर प्राधिकरण में सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। जिससे आक्रोशित किसानों ने प्राधिकरण के गेट से जबरन घुसने की कोशिश की। किसान बोले- मांगे मानो, नहीं तो डटे रहेंगे
इस पर भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा- नोएडा प्राधिकरण किसानों को हल्के में लेने की भूल नहीं करें। प्राधिकरण से इस बार किसान अपना हक लेकर ही वापस जाएंगे। इस बार किसान आश्वासनों पर धरना खत्म नहीं करेगा। चाहे धरना कितना भी लंबा क्यों ना चलाना पड़े। विमल त्यागी ने कहा- किसान पीछे नहीं हटेंगे और पहले ही घोषणा कर दी थी कि आज सोमवार को नोएडा प्राधिकरण पर पंचायत होगी और इसमें निर्णय लिया जाएगा कि आगे धरने को किस प्रकार चलाया जाए। फिलहाल पुलिस ने किसानों को समझाया है। जिसके बाद किसान दल शांत होकर फिर से धरने पर बैठ गया है। सब कहना है कि हमें सीईओ से ही मिलना है। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही चेयरमैन से मिलने का समय दिया जाए। धक्का-मुक्की के बाद शांति से किसान पंडाल में बैठ गए है। धरना स्थल पर ही प्राधिकरण के OSD क्रांति शेखर, अरविंद कुमार, डीजीएम विजय रावल मौके पर मौजूद हैं। ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…