नोएडा में चलती कार में लगी आग, VIDEO:चालक ने कूदकर जान बचाई, तकनीकी कमी के कारण हुई घटना

नोएडा सेक्टर-70 में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना मंगलवार शाम को थाना फेस 3 क्षेत्र के भगवती गार्डन के पास हुई। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 सीएक्स 2908 था। कार चालक सेक्टर 11 एस होंडा से गाड़ी लेकर गौर सिटी 2 की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाड़ी में तकनीकी कमी के कारण आग लगने की बात सामने आई है। दमकल कर्मियों ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है। अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।