नोएडा में सड़क हदसा दो युवकों की मौत:नौ जनवरी को एक्सप्रेस वे पर हुआ था हादसा, दिल्ली में चल रहा था इलाज

एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में सेक्टर-129 के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नौ जनवरी की है। घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान युवकों की मौत हो गई। थाने में दी शिकायत में संत कबीर नगर के खलीलाबाद निवासी अमित चौधरी ने बताया कि नौ जनवरी को उनके चाचा पंकज कुमार सहकर्मी विवेक कुमार और गुलशेर अली को बाइक पर लेकर परी चौक से होते हुए नोएडा आ रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती
राहगीरों की मदद से घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते उपचार के दौरान ही विवेक और पंकज की मौत हो गई। गुलशेर अली ही हालत गंभीर है और उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी गई थी। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सिर और सीने में आई थी चोट
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटनास्थल के पास पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। जांच की जा रही है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट लगाया था या नहीं। मृतक विवेक और पंकज के घर में मातम पसरा हुआ है। घायलों के सिर और सीने में चोट आई थी। टक्कर से बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।