गोरखपुर में पति ने अपनी पत्नी का ही न्यूड वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगा। पत्नी के मुताबिक, पति वीडियो डिलीट करने के लिए अब उससे 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। युवक सीतापुर जिले की एक कंपनी में काम करता है। उसका साथ में काम करने वाली एक युवती से अफेयर चल रहा। दोनों एक ही घर में पति-पत्नी की तरह रहते हैं। गोरखनाथ थाने की पुलिस ने आरोपी पति, महिला के सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 2012 में कुशीनगर में हुई शादी
गोरखनाथ इलाके में रहने वाली महिला ने बताया- मेरी शादी 29 जनवरी, 2012 को कुशीनगर के पड़रौना इलाके के एक युवक से हुई थी। गोरखपुर से शादी के अगले दिन विदा होकर ससुराल गई। मेरे मायके वालों ने 25 लाख रुपए का सामान दिया था। कुछ दिन बाद ससुराल वाले कहने लगे कि इकलौते बेटे से तुम्हारी शादी की है। वह ट्रेडिंग कंपनी का मालिक है। बड़ा डीलर है। वह लाखों रुपए महीने कमाता है। यह कहकर कार और 10 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। ससुराल जाने पर पता चला कि पति के कई अफेयर चल रहे। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे मारने-पीटने लगे। पति ने अय्याशी में लाखों उड़ाए
शादी के एक साल बाद मुझे बेटी पैदा हुई। इसके बाद पति और सास-ससुर का व्यवहार और बदल गया। वे लोग कहने लगे कि 10 लाख रुपए और कार भी नहीं दी। अब लड़की पैदा की है। इसे अपने घर में नहीं रहने देंगे। मुझे मार-पीटकर बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद मैं अपने मायके में रहने लगी। ढाई साल बाद मेरे मायके और ससुराल वालों के बीच पंचायत हुई। इसमें ससुराल वालों ने अपनी गलती मानी। 2016 में वे लोग मुझे समझाकर फिर से विदा कराके ससुराल ले गए। साल 2019 में मुझे बेटा पैदा हुआ। मायके वालों ने दो लाख रुपए का गिफ्ट दिया। इन रुपयों को भी पति ने अपनी अय्याशी में खर्च कर दिया। नशीला पदार्थ खिलाकर न्यूड वीडियो बनाई
लड़की ने बताया- मेरे पति का सीतापुर की फैक्ट्री में काम करने वाली एक लड़की से अफेयर है। मेरे पति भी वहां एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड को बीवी बनाकर साथ में रखा है। इसका विरोध करने पर मारपीट करते हैं। एक दिन मुझे नशीला पदार्थ खिलाकर मेरा न्यूड वीडियो बना लिया। अब उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि 10 लाख रुपए दो तो वीडियो डिलीट करूंगा। तुम्हारे माता-पिता ने कम दहेज दिया था। उनसे कहो कि समय से पैसे पहुंचा दें। अगर पैसे न मिले तो न्यूड वीडियो पोस्ट कर तुम्हारे परिवार को बदनाम कर दूंगा। ——————- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने रेप किया: बाहर से दरवाजा बंद करके भागे दोस्त, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से उसके दोस्त ने रेप किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि शनिवार शाम को दोस्त ने जरूरी काम बोलकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर रेप किया। युवक के 2 दोस्तों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने रेप करने के बाद किसी परिचित को फोन करके बुलाया। तभी गांव वाले भी पहुंच गए। दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर FIR दर्ज की है। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पढ़ें पूरी खबर…