पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने दमतोड़ा:अमरोहा में दोनों की एक साथ जली चिता, मेरठ में चल रहा था इलाज

अमरोहा में पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने दम तोड़ दिया। पति मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती थे। गांव में पत्नी की मौत हो गई तो इसकी सूचना उन्हें फोन पर दी गई थी। कुछ देर बेचैन दिखे और मौत हो गई। बुधवार शाम को एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बिजनौर का परिवार रहने वाला है। बेटे ने बताया कि पिता को लिवर में इंफेक्शन के कारण मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक सप्ताह से ज्यादा दिन से इलाज चल रहा था। पूरा मामला जानिए… बिजनौर जिले के लुहरपुरा निवासी नीटू (65) अपने पत्नी सपना (60) के साथ गजरौला बस्ती स्थित वार्ड नंबर 11 में किराए की मकान में रहते थे। बड़े बेटे शिवम कुमार ने बताया कि दोनों की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। मां की एक महीने पहले अचानक बिगड़ गई तो, उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के इलाज के बाद उनको अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। लेकिन बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। बेटे ने बताया-पिता का मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में लिवर इंफेक्शन का इलाज चल रहा था। वह अस्पताल में ही भर्ती थे। फोन पर ही उनको मां के निधन की जानकारी दी गई। मां की मौत की सूचना मिलते ही वह बदहवास हो गए और दस मिनट बाद ही उनकी भी मौत हो गई। हार्ट अटैक से पिता की मौत, एक साथ चिता जली
बेटे ने बताया-डॉक्टर्स ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। गजरौला में दोनों का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 6 बजे कर दिया गया। तीन बेटे, दो की शादी नहीं हुई दंपती के तीन बेट हैं। तीनों गजरौला में मजदूरी करते हैं। बड़े बेटे शिवम कुमार की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। जबकि दो अन्य भाई का शादी नहीं हुआ है।
————
ये खबर भी पढ़ें…
दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश अरबाज मारा गया:सीने में गोली लगी, आगरा में पुलिस तमंचा बरामद कराने ले गई थी आगरा में राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अरबाज को मर्डर में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए रात 2 बजे ले गई थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया- अरबाज को जीप से उतारकर 6 पुलिसकर्मी ले जा रहे थे, तभी अचानक उनसे दरोगा को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली। अचानक हुए इस हमले से पुलिस टीम घबरा गई। पूरी खबर पढ़ें…