बहराइच में पत्नी की मौत के 15 घंटे बाद पति ने भी फंदा पर लटक कर जान दे दी। महिला ने शनिवार शाम फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। इसके बाद उसके मायके वालों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। जिस कारण युवक परेशान था। रविवार सुबह वह घर से निकला। थोड़ी देर बाद खेत में उसका शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस और परिजनों का सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अब युवक के घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। मामला नानपारा कोतवाली इलाके के परसा गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… परसा गांव का पप्पू (35) अपनी पत्नी बिट्टन (30) और बच्चों चांदनी (5 साल) और रोशनी (3 साल) के साथ रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था और उसकी 8 साल पहले शादी हुई थी। शनिवार की शाम किसी बात को लेकर पप्पू से बिट्टन का विवाद हुआ। गुस्से में बिट्टन ने 7 बजे घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पति पप्पू पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद देर रात महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घर से 1 Km दूर जाकर जान दी
पत्नी की मौत और उस पर लगे हत्या के आरोप से पप्पू परेशान था। उसे अपने बच्चों के देखभाल की भी चिंता सता रही थी। रविवार सुबह पप्पू काम के बहाने घर से बाहर निकला। एक किलोमीटर दूर आम के पेड़ पर फंदा लगाकर उसने जान दे दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। शव को नीचे उतरवाया। रात से ही गायब था युवक
पप्पू के पिता महंगू ने बताया- शनिवार की शाम को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद बहू ने जान दे दी थी। बहू के परिजनों ने मेरे बेटे पर हत्या का आरोप लगाया था। पप्पू बहुत परेशान था। वह रात से ही घर से गायब था। आज सुबह उसका शव लटकता मिला। पप्पू की बहन ने भाभी बिट्टन के घर वालों पर भाई की हत्या कर उसे पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। जबकि बिट्टन के भाई आलोक ने बताया- बहन से पप्पू दहेज की मांग करता था। उसने ही मेरी बहन को मारकर लटका दिया। सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया- दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————— ये खबर भी पढ़ेंः- सोनभद्र में पहाड़ टूटा, 400 फीट नीचे मजदूर दबे, प्रत्यक्षदर्शी बोला- 18 दबे सोनभद्र में खदान में ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ का 100 फीट हिस्सा टूटकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 18 मजदूर मलबे में दब गए। NDRF और SDRF की टीमें पिछले 14 घंटे से रेस्क्यू में लगी हुई हैं। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…