पत्नी ने नहीं दिया कंघा, पति ने दी जान:संभल में तमंचे से सीने में गोली मारी; एक दिन पहले सास-साली ने पीटा था

संभल में एक युवक ने मंगलवार को जान दे दी। उसने अपने बालों को संवारने के लिए पत्नी से कंघा मांगा था। लेकिन पत्नी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया और घर से बाहर चली गई। पति कहीं जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसे पत्नी की ऐसी हरकत आहत कर गई। पति ने तमंचे से सीने में गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। मामला कैलादेवी थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… धनारी थाना क्षेत्र के हरपरी गांव निवासी 30 साल के रामचरण पिछले 4 सालों से कैला देवी थाना क्षेत्र के रोरादीप गांव अपनी ससुराल में रह रहे थे। वह पत्नी कुसुमवती और चार बच्चे, निशांत, कृष्णा, दीक्षा व प्रिया के साथ गांव के बाहर बने घर में रहते थे। खेती-किसानी करते थे। रामचरण के माता-पिता का निधन हो चुका है। दो भाइयों की भी मौत हो चुकी है। उनका एक भाई चरण सिंह दिल्ली में रहता है। रामचरण अपनी सारी जमीन बेच ससुराल आकर बसे थे। मंगलवार सुबह 9 बजे कुसुमवती रसोई में खाना बना रही थी। रामचरण कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी से बाल संवारने के लिए कंघा मांगा, लेकिन कुसुमवती ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात मारपीट तक पहुंच गई। विवाद के बाद रामचरण ने अपने दिल्ली में रहे रहे भाई चरण सिंह को फोन कर घटना की जानकारी भी दी। इसके बाद गुस्से में रामचरण ने घर में रखे 12 बोर के तमंचे से अपनी बाईं तरफ छाती में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बाहर बैठी कुसुमवती दौड़कर अंदर पहुंचीं तो रामचरन खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। परिवार के लोग उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। तमंचा कब्जा में लिया। दिल्ली में रह रहे भाई को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वह दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी झगड़े के दौरान पत्नी, सास और साली ने रामचरन के साथ मारपीट की थी। मारपीट में पत्नी के हाथ में भी चोट आई थी। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि युवक के पत्नी से विवाद होने के बाद सुसाइड करने की जानकारी मिली थी। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ————————— ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में कुल्हाड़ी से युवक का गला काटा, सिर और धड़ को 50Km दूर महाराजगंज में फेंका; दोस्तों ने की वारदात गोरखपुर में लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। दोस्तों ने पहले कुल्हाड़ी से गला काटा और फिर कार से 50Km दूर महाराजगंज जिले में सिर और धड़ को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार शाम युवक के शव को महराजगंज जिले से बरामद किया। ये खबर भी पढ़ें…