पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को नदी में फेंका:मेरठ में नशे की ओवरडोज दी, 15 किमी दूर ले जाकर गला घोट दिया

मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति रुकावट डालता था। हम दोनों ने पहले पति को नशे की 6 गोलियां दीं। वह बेहोश हो गया तो उसे बाइक पर बैठाकर नहर किनारे ले गए। वहां दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। उसे मरा समझकर नहर में फेंक दिया। यह कबूलनामा मेरठ की रहने वाली काजल का है। उसने 11 साल छोटे प्रेमी संग मिलकर पति अनिल की हत्या की प्लानिंग रची। अनिल जब 2 दिन तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने रोहटा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को काजल और उसके प्रेमी आकाश और उसके दोस्त बादल को गिरफ्तार किया। अब तीनों की निशानदेही पर गंगनहर में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है। घटना बीती 24 अक्टूबर की रोहटा थाना क्षेत्र की है। गुमशुदगी से शुरू हुई कहानी रोहटा का रहने वाला अनिल (32) राजमिस्त्री का काम करता था। आठ साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की काजल (36) के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां (6 और 4 साल) और एक बेटा (2) है। काजल का अपने ही पड़ोसी आकाश (19) से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। आकाश चिनाई मजदूर है। 24 अक्टूबर को अचानक अनिल घर से अचानक गायब हो गया। जब वह रात तक नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। एक दिन बाद 26 अक्टूबर को भाई राजू ने रोहटा थाने में अनिल की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोबाइल कॉल डिटेल निकालीं। इसी दौरान पुलिस की नजर गुमशुदा व्यक्ति की पत्नी के फोन रिकॉर्ड पर गई, जिसमें एक युवक से लगातार संपर्क होने की बात सामने आई। पुलिस ने जब पत्नी से पूछताछ की तो पहले वह टालती रही, लेकिन सबूत दिखाने पर सच्चाई सामने आ गई। अब पत्नी का कबूलनामा पढ़िए नशे की गोलियां दीं, गला घोटकर नहर में फेंका पत्नी काजल ने पुलिस को बताया- मेरा इलाके के रहने वाले युवक आकाश से प्रेम संबंध था। हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पति आकाश को मेरे अफेयर के बारे में पता चला तो घर में झगड़े बढ़ने लगे। मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पति आड़े आ रहा था। तभी हमने उसे रास्ते से हटाने की ठानी। हमने तय किया कि उसे नशे की गोलियां देकर बेहोश करेंगे। आकाश बाजार से दवाएं लेकर आया। रात में मैंने पति को खाने में मिलाकर करीब छह गोलियां दीं। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद मेरा आकाश और उसका एक साथी बादल घर आए। बादल बागपत के डोला गांव का रहने वाला है। प्रेमी बोला- बाइक पर बैठाकर 15 किमी दूर ले गए आकाश ने बताया- हमने बादल के साथ मिलकर अनिल को बाइक पर बैठाया। इसके बाद 15 किमीं दूर सिवालखास पुल की तरफ ले गए। सुनसान जगह देखकर हमने दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। जब अनिल ने हिलना-डुलना बंद कर दिया, तो हमने उसे अधमरी हालत में गंगनहर में फेंक दिया। घर लौटकर मैंने ऐसे व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही न हो। अगले दिन काजल ने पति अनिल की गुमशुदगी का नाटक किया। रिश्तेदारों को बताया कि अनिल कहीं चला गया है। उसे कुछ नहीं पता है। लेकिन परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। भाई बोला- भाभी ने प्रेमी के साथ हत्या की प्लानिंग की राजू ने बताया 24 अक्टूबर की रात काजल, आकाश और उसके साथी बादल ने मिलकर अनिल को नशीली दवा देकर किडनैप किया। इसके बाद तीनों उसे गंगनहर के किनारे ले जाकर फेंक आए। पुलिस को शक है कि उसकी मौत के बाद लाश नहर में बह गई। 26 अक्टूबर को मैंने रोहटा थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैंने 5 नवंबर को पुलिस को दूसरी तहरीर दी। इसमें काजल, आकाश और बादल पर हत्या का संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तीन टीमें जांच में जुटीं। गंग नहर में अनिल को तलाश रही पुलिस पुलिस का कहना है कि नहर का पानी तेज होने के कारण गुमशुदा अनिल का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने वारदात के बाद अनिल को किसी दूसरी जगह तो नहीं फेंका। जांच में सामने आया है कि वारदात की मास्टरमाइंड पत्नी ने ही प्रेमी को उकसाया और हत्या की योजना बनाई। फिलहाल तीनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए… इकलौते बेटे को बर्थडे पर बुलेट दिलाई, उससे ही मौत:लखनऊ में बहन को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था, बस से टकराया लखनऊ में बुलेट सवार 11वीं का छात्र और उसका दोस्त बस से टकरा गए। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार सुबह छात्र अपनी बहन को स्कूल छोड़कर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही एक प्राइवेट बस से टकरा गया। पढ़ें पूरी खबर…