पत्नी से अफेयर का शक था, दोस्त को मार डाला:प्रयागराज में रात भर चाकू लेकर इंतजार करता रहा, गर्दन और गले पर 6 वार किए

‘मुझे शक था कि सिराज का मेरी पत्नी से अवैध संबंध है। कई बार मैंने उसे समझाया भी था कि हमारे घर आना-जाना बंद कर दे, लेकिन वह नहीं माना। मैंने तय कर लिया कि यह किस्सा खत्म कर दूंगा। मुझे मालूम था कि सिराज रात में मिलने आएगा, इसीलिए मैं सोया ही नहीं।’ चाकू लेकर रात से ही उसका इंतजार करने लगा। आखिरकार सुबह सिराज आया और उसे देखते ही मैं चाकू लेकर उस पर टूट पड़ा। पहले पेट और फिर गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। तब तक नहीं रुका, जब तक कि वह मरकर जमीन पर नहीं गिरा। इसके बाद वहां से भाग निकला।’ ये कबूलनामा है सिराज की हत्या करने वाले उसके दोस्त अयाज का है। अयाज ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में सिराज की हत्या की। उसे 50 मीटर तक घसीटा और मारा। फिर चाकू से पेट और सीने पर 6 वार किए। घायल सिराज लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि अयाज फरार हो गया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस ने अयाज को गिरफ्तार कर लिया। सिराज और अयाज कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक साथ भी रहे थे। दोनों का आपस में रुपयों का लेन-देन भी था। सिराज अक्सर अयाज के घर आता-जाता रहता था। घटना शनिवार सुबह खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला मोहल्ले गांव है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला…… कई सालों से दोस्ती, एक ही इलाके में रहते थे सिराज मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला था। वह मैजिक चलाने का काम करता था और कई सालों से अटाला में किराए के मकान में रह रहा था। अयाज (30) उसका पुराना दोस्त था। वह लोडर चलाता था और अटाला में ही रहता था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। शनिवार सुबह अयाज और उसके दोस्त सिराज (42) की शनिवार सुबह कहासुनी हुई। बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई। अयाज ने गुस्से में आकर सिराज पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 वार कर दिए। घायल सिराज लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि अयाज फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को काल्विन अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के करीब 2 घंटे बाद आरोपी के गांव के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी का कबूलनामा पढ़िए…. सोया नहीं, चाकू लेकर करता रहा इंतजार मुझे शक था कि सिराज का मेरी पत्नी से अवैध संबंध है। कई बार मैंने उसे समझाया भी था कि हमारे घर आना-जाना बंद कर दे, लेकिन वह नहीं माना। उल्टा वह मौका मिलते ही मेरी पत्नी से बात करने और मिलने की कोशिश करता था। मैंने कई बार अपनी पत्नी से भी इस बारे में बात की, लेकिन हर बार वह बहाना बनाकर टाल देती थी। पड़ोस और जानने वालों में भी इस बारे में चर्चा होने लगी थी, जिससे मेरे परिवार और इज्जत पर असर पड़ रहा था। घर में आए दिन झगड़े होने लगे। मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी जिंदगी और मेरा घर टूट रहा है। मुझे लगता था कि वह जानबूझकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। अयाज ने कहा- सिराज को लेकर शुक्रवार रात भी मेरा पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद ही मैंने तय कर लिया कि अब यह किस्सा ही खत्म कर दूंगा। मुझे मालूम था कि सिराज रात में आएगा, इसीलिए में मैं सोया ही नहीं। चाकू लेकर रात से ही उसका इंतजार करने लगा। आखिरकार सुबह सिराज आया और उसे देखते ही मैं चाकू लेकर उस पर टूट पड़ा। पहले पेट और फिर गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। तब तक नहीं रुका, जब तक कि वह मरकर जमीन पर नहीं गिरा। इसके बाद वहां से भाग निकला।’ पत्नी ने कहा, दोनों में दोस्ती थी, वजह समझ नहीं आई उधर, सिराज की पत्नी रूबी ने कहा- अयाज मेरे परिवार की तरह था। हम सब एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। सिराज सुबह उठे थे, गाड़ी निकालकर काम पर जाना था। मुझे नहीं पता कि दोनों में क्या हुआ, जो अयाज ने मेरे पति को मार डाला। सिराज के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। मामले में डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपी अयाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ————— ये खबर भी पढ़ें….e प्रयागराज में मंगेतर बोला- रेप पीड़ित छात्रा से शादी करूंगा:उसने नहीं, दरिंदों ने गलती की…सजा दिलाकर ही रहूंगा ‘मेरी शादी 9वीं की छात्रा से तय थी। पिता की मौत के कारण शादी की तारीख रद्द कर दी गई थी। इसी बीच मेरी मंगेतर के साथ दरिंदगी हो गई। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। मैं अब भी उसी से शादी करूंगा। दरिंदे को सजा दिलाकर रहूंगा।’ पढ़ें पूरी खबर….