गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में छात्रों ने शुक्रवार को प्रैक्टिकल लैब न होने के विरोध में हंगामा कर दिया। छात्रों ने विभाग के नीचे बैठकर नारेबाजी की और पूरी रात धरने पर डटे रहे। छात्रों का कहना है कि पत्रकारिता जैसे प्रैक्टिकल विषय में जहां स्टूडियो, कैमरा, एडिटिंग लैब और प्रोडक्शन साधन जरूरी हैं, वहां विभाग में बेसिक लैब भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों ने कहा- ‘हमें भरोसा था कि छात्र दिवस के मौके पर कुलपति मैडम हमारी मांग जरूर सुनेंगी। लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला, इसलिए हम धरने पर बैठने को मजबूर हुए। छात्र लगातार विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक लैब की स्पष्ट घोषणा और समय सीमा नहीं मिलेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की वजह से विभाग के बाहर पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम की तैनाती बढ़ा दी गई है।विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। शनिवार की शाम कुलपति ने बाहर आकर छात्रों से मुलाकात की। उनके आश्वासन के बाद आज धरना-प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया है। दो तस्वीरें देखिए… धरना-प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…