बाराबंकी शहर के छाया चौराहे के मधुबन लॉज के कमरा नंबर 14 में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने परिजन से बात करते-करते फांसी पर झूल गया। दो दिन के भीतर होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी शशांक सक्सेना (पुत्र प्रदीप सक्सेना) के रूप में हुई है। वह टिकैत राय तालाब कॉलोनी, थाना बाजार खाला, जनपद लखनऊ का निवासी था। बताया जा रहा है कि उसकी बाराबंकी में रिश्तेदारी थी, जिसके कारण वह यहां रुका हुआ था। युवक ने देर रात अपने घरवालों से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कथित तौर पर फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शहर में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।