यूपी में SIR को लेकर हो रहे विरोध के बीच सपा विधायक पल्लवी पटेल ने SIR का खुलेआम विरोध किया है। उन्होंने शुक्रवार को गोंडा में कहा- मैं SIR का विरोध करती हूं। मैंने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा। न ही भरूंगी। आखिर मुझे फॉर्म क्यों भरना चाहिए। मैंने जिंदगीभर वोट दिया। तमाम दस्तावेज हैं। अब मुझे कैसे वोट नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने कहा- मैं वोटर्स से कहना चाहती हूं कि अगर SIR फॉर्म समझ में आए तो भरिए। नहीं समझ आए तो मत भरिए। पल्लवी ने कहा- जिस तरह महिला आरक्षण की घोषणा की गई थी। उसी तरह SIR एक जुमला है। इसका मकसद किसी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना नहीं, बल्कि दलित, पिछड़े, गरीबों का नाम काटना है। ये लोकतंत्र पर हमला है। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… महिला BLO बोली- नेता परेशान कर रहे हैं
इस बीच, SIR का समय 15 दिन बढ़ाने की मांग के बीच मथुरा से एक महिला BLO का दर्द सामने आया है। वृंदावन के प्राथमिक स्कूल की टीचर अनिशा ने कहा- पॉलिटिकल पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) परेशान करते हैं। सब कुछ छोड़कर अपना काम कर रही हूं। 3 बच्चे हैं, पिछले 12 दिन से दादा-दादी के पास हैं। घर पर खाना तक नहीं बनाने का समय नहीं मिल रहा। SIR ड्यूटी में लगे 4 कर्मचारियों की मौत
यूपी में अब तक SIR ड्यूटी में लगे 4 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फतेहपुर के लेखपाल और गोंडा के टीचर ने सुसाइड किया, जबकि लखनऊ में शिक्षामित्र की ब्रेन हेमरेज से और बरेली में BLO की हार्ट अटैक से मौत हुई। नोएडा की दो महिला टीचरों ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया था। गाजियाबाद में लापरवाही के लिए 21 BLO पर FIR दर्ज की गई है। यूपी में SIR से जुड़ी हलचल के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…