पिकअप की टक्कर से दूध व्यापारी की मौत:एटा में सिर दो हिस्सों में बटा, चालक की तलाश जारी

एटा जनपद के मारहरा थाना अंतर्गत कुबातगंज गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक भयावह हादसा हो गया। जिसमें दूध व्यापारी रामवीर सिंह (47) की मौत हो गए। यह उस वक्त हुई जब दूधिया सड़क किनारे खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप का पहिया उसके सिर पर उतर गया। जिससे दूधिये का सिर दो हिस्सों में बंट गया और भेजा बाहर आ गया। वहीं, पकड़े जाने के डर से आरोपित चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर भाग निकला। फिलहाल, पुलिस ने पिकअप को सीज कर आरोपित चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और एमवी एक्ट की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। देखिए हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

दो हिस्सों में बटा सिर प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत लोधी के मुताबिक, क्षेत्र के सराय अहमद खां गांव निवासी रामवीर सिंह दूध का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। चार साल पहले बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह तीन बेटियां समेत पांच बच्चों के संग रहते थे। भाई हरि सिंह ने जानकारी दी कि शाम को रामवीर किसी काम से घर से बाहर निकले थे। जहां, वह कुबातगंज वाले चकरोड पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मटर से भरी पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जब तक वह संभल पाते तब तक पिकअप का पहिया उनके सिर से उतर गया। जिससे सिर के दो हिस्से हो गए और भेजा बाहर आ गया।
आधार कार्ड से हुई शिनाख्त प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपित चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रफ्तार बढ़ा दी। हालांकि, कुछ दूरी पर आरोपित पिकअप छोड़कर घटनास्थल से भाग निकला। इसके बाद राहगीरों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश जारी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। थाना उपनिरीक्षक मुकुल कुमार ने बताया कि भाई हरि सिंह की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पिकअप को सीज कर आरोपित चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, परिजन भी आरोपित चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। फिलहाल, नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने आरोपित चालक की तलाश में वाहन स्वामी से पूछताछ करने में जुटी है।