पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत:उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, एक घायल

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना रविवार को शाम करीब 7:00 बजे नेहरा बाबा मंदिर के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ग्राम गौरा कला, थाना आशीवन, उन्नाव निवासी जितेंद्र दीक्षित अपनी भाभी नीलम दीक्षित (पत्नी उपेंद्र दीक्षित) को मोटरसाइकिल पर लखनऊ से अपने घर ले जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप डाला ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से नीलम दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी औरास ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। सीएचसी औरास से डेथ मेमो प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने मृतका नीलम दीक्षित के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।