पिता का बहू से था अफेयर, बेटे को मार डाला:बिजनौर में खेत में बुलाकर फायर किया, गोली मिस होने पर फावड़े से काट डाला

बिजनौर में बहू से अफेयर का विरोध करने पर पिता ने बेटे की हत्या कर दी। बेटे ने पिता को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पिता ने बेटे को किसी बहाने से खेत में बुलाया। फिर उसे तमंचे से गोली मारने की कोशिश की, तो गोली मिस हो गई। बेटा भागने लगा तो दौड़ाकर सिर और गले पर फावड़े से हमला किया। शव मिलने के बाद पुलिस ने पहले गुलदार के हमले में युवक की मौत की आशंका जताई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में केस हत्या का निकला। पुलिस ने युवक के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की तो लोगों ने पिता पर शक जताया। पुलिस ने आरोपी पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पहले एक नजर में मामला… तिसोतरा गांव निवासी सौरभ तोमर (30) तीन दिन से लापता था। परिजनों ने शुक्रवार देर रात नांगल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को सौरभ का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। उस समय ग्रामीण और अफसरों ने गुलदार के हमले में मौत की आशंका जताई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। गांव वालों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पिता को सुभाष तोमर को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। अब आरोपी का कबूलनामा… पुलिस को सुभाष तोमर ने बताया- बेटे सौरभ की पत्नी के साथ उसका अफेयर था। ये बात सौरभ को पता चल गई थी। सौरभ विरोध करता था। रोजाना घर में लड़ाई होती थी। इस कारण उसने बेटे सौरभ को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 12 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे जब सौरभ खेत पर काम करने गया था, तब उसने बेटे को गन्ने के खेत में बुलाया। पहले उसने तमंचे से गोली चलाई, लेकिन सौरभ बच गया। वह भागने लगा। सुभाष ने दौड़ाकर पास रखे फावड़े से सौरभ के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, 14 नवंबर को उसने थाने में सौरभ की फर्जी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ नितेश कुमार ने बताया- युवक की हत्या उसके पिता ने ही की थी। जांच में पता चला कि पिता का अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात से नाराज होकर पिता ने खेत में बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। ——————————— ये खबर भी पढ़ेंः- दरोगा देवर की शादी से पहले भाभी का सुसाइड:जालौन में बेटियों के साथ कमरा बंद करके आग लगाई, तीनों की मौत जालौन में एक महिला ने दरोगा देवर की शादी से 2 दिन पहले दो बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। उसका किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद बेटियों और खुद को कमरे में बंद कर लिया और डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। आग में तीनों की जलकर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…