पुल से 25 फीट नीचे गिरकर बैंक कैशियर की मौत:प्रतापगढ़ में बाइक डिवाइडर से टकराई, 6 महीने पहले मिली थी जॉब

प्रतापगढ़ में एक सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ओवरब्रिज के रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे बाईपास मार्ग पर जा गिरी। हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर बाइक सवार की ओर दौड़े। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही पूरे परिवार में चीख पूकार मच गई। तत्काल परिजन अस्पताल पहुंचे। अब सिलसिलेवार पूरी घटना जानिए… यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे हथिगवां बाईपास पर हुई। मृतक की पहचान प्रयागराज के दीप चटर्जी (26) के रूप में हुई। वो रविवार को अपने 3 दोस्तों हर्ष साहू, इच्छित साहू और हर्षित पांडे के साथ बाइक से ऊंचाहार स्थित बटोही ढ़ाबे पर खाने खाने आए हुए थे। ऊंचाहार से लौटते समय हादसा हुआ। इनके साथ आए दोस्तों के अनुसार बाइक के अनियंत्रित होने पर ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई। 25 फीट नीचे बाईपास मार्ग पर बाइक के साथ गिरे टक्कर इतनी भीषण थी कि ओवरब्रिज से करीब 25 फीट नीचे बाईपास मार्ग पर जा गिरे। यह हादसा होते ही आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दीप को कूंडा सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बैंक कैशियर के पद पर थे नियुक्त मृतक दीप चटर्जी 6 महीने पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतापगढ़ शाखा में बैंक कैशियर के पद पर नियुक्त हुए थे। दीप अपने माता पिता के इकलौते लड़के थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पूकार मच गई। तत्काल परिजन कूंडा सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हथिगवां इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।