पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को कार्डियक अटैक पड़ा है। SGPGI की कार्डियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ लाते समय रास्ते में ही उनकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद उन्हें सीपीआर देते हुए रात करीब 1 बजे SGPGI के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर डिपार्टमेंट में कोई बात करने को अभी तैयार नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में अमिताभ ठाकुर का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की हालत स्थिर नहीं है। इसलिए किसी को भी वहां जाने की परमिशन नहीं है। दरअसल, देवरिया जेल में मंगलवार देर रात अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद पहले उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज, फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर लखनऊ भेजा गया। इसी बीच, अमिताभ ठाकुर की ओर से रिमांड कैंसिल करने के लिए बुधवार को दी गई अर्जी CJM मंजू कुमारी ने खारिज कर दी। अब उन्हें 21 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। अजय राय ने दावा किया था- अमिताभ ठाकुर की हालत नाजुक
चार दिन पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि जेल में भी अमिताभ ठाकुर के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न जारी है। उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है, लेकिन सत्ता और सिस्टम खामोश हैं। देखिए वीडियो… अब वो मामला जानिए, जिसमें अरेस्ट हुए पूर्व IPS 2021 में पहली बार गए अमिताभ ठाकुर जेल गए राजनीतिक पार्टी बनाई, योगी सरकार पर हमला जारी रखा ———————— ये खबर भी पढ़िए… पूर्व IPS अमिताभ की जेल में तबीयत बिगड़ी, हार्ट प्रॉब्लम : गोरखपुर में डॉक्टर बोले- दवा नहीं खा रहे थे; लखनऊ भेजा गया देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। (पूरी खबर पढ़िए)