पौड़ी में खाई में डंपर गिरने से ड्राइवर की मौत:हादसे में 2 लोग घायल, दूसरे वाहन को पास देने के कारण पलटा

पौड़ी में डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार-सतपुली पर कुल्हाड़ बैंड के पास शाम 4 बजे हुआ। पहले देखिए हादसे में जुड़ी तीन तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरे खबर… मलवा लेकर जा रहा था डंपर
एएसआई सोहनलाल टम्टा ने बताया कि मार्ग पर शिवालिक कंपनी की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। घटनास्थल के 300 मीटर की दूरी से कुल्हाड़ गांव से मलवा लेकर डंपिंग जोन की ओर जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। यूपी के व्यक्ति की मौत
एएसआई सोहनलाल टम्टा ने बताया कि सहारनपुर (यूपी) अध्याना नकुड गांव निवासी ड्राइवर बॉबी (48) पुत्र रामकिशन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिव कुमार पुत्र संजीव कुमार और सूरज पुत्र जादवीर निवासी यमुनानगर हरियाणा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
एएसआई सोहनलाल टम्टा ने बताया कि घायलों का रेस्क्यू कर सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम
चौकी इंचार्ज एसआई संजय रावत ने बताया कि मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोटद्वार भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे वाहन को दे रहा था पास
राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार-सतपुली पर गुमखाल और सतपुली के बीच पिछले करीब 8 महीने से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कटिंग के दौरान कटिंग किया हुआ मलवा सड़क किनारे होने पर कच्चा होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ। दूसरी गाड़ी को पास देने के चक्कर में डंपर खाई में जा गिरा।