प्रतापगढ़ पहुंचे अभिनेता गोविंदा ने शीतला धाम में दर्शन-पूजन किए:कॉलेज में वार्षिक समारोह में शिरकत कर छात्रों को सम्मानित किया

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कटरा स्थित प्रसिद्ध शीतला धाम मंदिर में माता शीतला का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत गोविंदा पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के नए होटल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने उनके कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह में भी शिरकत की, जहां छात्रों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
देखिए तस्वीरें… प्रयागराज में माघ मेले की व्यवस्थाओं की सराहना प्रतापगढ़ आने से पूर्व गोविंदा प्रयागराज पहुंचे थे, जहां उन्होंने माघ मेले में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेले में योगी सरकार द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से वह काफी प्रभावित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर प्रशंसा की। गोविंदा ने एक श्लोक का पाठ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म और प्रशासनिक व्यवस्था को जिस प्रकार सुदृढ़ किया गया है, वह अत्यंत कल्याणकारी है। उन्होंने कहा, “नाभूतो न भविष्यति- ऐसी राजकीय व्यवस्था हमने अपनी आंखों से देखी है। माघ मेला जैसी भव्यता देखकर गौरव की अनुभूति होती है।” कार्यक्रम के अंत में गोविंदा ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा कि कई बार उनकी फिल्में नहीं चलतीं, लेकिन उनकी पार्टी कभी नहीं हिलती। उन्होंने लोगों से प्रार्थना और सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील भी की।