प्रयागराज में इंटर के छात्र को ईंट-पत्थरों से कूंचा; VIDEO:मरणासन्न हाल में छोड़कर भागे हमलावर, आईसीयू में चल रहा इलाज

प्रयागराज में एक इंटर के छात्र पर रविवार रात जानलेवा हमला किया गया। घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले छात्र को पहले से घात लगाए 6 से 7 युवकों ने घेर लिया। डंडों व ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को हमलावर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है। जिसका आज फुटेज भी सामने आया है। घटना सलोरी इलाके की है। 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला थाना कर्नलगंज के सलोरी में वंशराज सिंह (18) अपने परिवार के साथ रहता है। वंश राज सिंह के पिता प्राइवेट शिक्षक है। रविवार रात 9 बजे वंशराज सिंह घर से कुछ सामान लेने निकला था। घर के बाहर घात लगाए बैठे 6 से 7 युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। पहले डंडों से हमला किया गया, फिर लात-घूंसे बरसाए गए। जब वंश राज जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने ईंटों से कूंचकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी
लगातार हमले से वंशराज मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। निजी अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत गंभीर
घायल छात्र के पिता मनोज कुमार सिंह ने बताया- उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वंशराज को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वंशराज उनका इकलौता बेटा है, जिससे परिवार सदमे में है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि गली में 6 से 7 युवक टहल रहे थे। तभी एक युवक बुलेट बाइक से आता है। गली में टहल रहे युवक उसको रोक लेते हैं। बाइक पर से उठा कर नीचे गिरा देते है। इसके बाद डंडों से हमला करते है। इसके बाद पास में ईट और पत्थर से युवक कि सिर कूच देते है। जब युवक बेहोश हो गया। मरा समझ कर सभी युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व विवाद की आशंका
थाना कर्नलगंज के प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया- घायल छात्र और हमलावर एक-दूसरे के जानने वाले हैं। किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में अनुपम खेर फ्लाइट कैंसिल होने पर भड़के:बोले- भड़ास निकालना चाहता हूं, मगर अब कचौड़ी-चाट खाऊंगा बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को फ्लाइट कैंसिल होने पर नाराज हो गए। वे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे। यहां से उन्हें खजुराहो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गई। ऐसे में उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…