प्रयागराज में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। लोग कंगना के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए मंच पर चढ़ने लगे। अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अफरातफरी मच गई। आयोजकों ने बेकाबू भीड़ को संभालने की कोशिश की, लेकिन हालात काबू में नहीं आए। लगातार बढ़ती भीड़ से कंगना असहज हो गईं और क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर निकल गईं। दोनों सेलिब्रिटी प्रयाग उत्थान समिति के डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। सुरेश रैना और कंगना ने काला चश्मा लगाकर एंट्री की तो लोगों ने तालियां बजाकर और हूटिंग कर उनका स्वागत किया। प्रयाग उत्थान समिति अब तक 236 बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा-संरक्षण की जिम्मेदारी उठा चुकी है। आगे अपने दायरे को और बढ़ाने की तैयारी में है। इसी क्रम में आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। 4 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…