प्रयागराज में किन्नरों ने तलवारें लहराईं:ममता कुलकर्णी से नाराज टीना मां ने नया अखाड़ा बनाया, 21 किलो फूलों से पट्‌टाभिषेक

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना मां अब ‘सनातनी किन्नर अखाड़े’ की आचार्य महामंडलेश्वर बन गईं हैं। चर्चा है कि ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से वह नाराज चल रही थीं। प्रयागराज में पट्‌टाभिषेक से पहले टीना मां संगम से जल लेकर पहुंचीं। बैरहना स्थित आश्रम में गुरु अंजलि ने उनका पट्टाभिषेक कराया। इसके बाद टीना मां ने सनातनी किन्नर अखाड़े के नए ध्वज को फहराया। टीना मां के पट्टाभिषेक के बीच 51 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। इस दौरान काशी से 20 से अधिक डमरू वादक भी पहुंचे। बैंडबाजों की धुन पर किन्नरों ने जमकर डांस किया। हाथों में तलवार-त्रिशूल लेकर किन्नरों ने करतब भी दिखाया। टीना मां ने पट्टाभिषेक के बाद संजनानंद गिरी को महामंडलेश्वर और संध्यानंद गिरी को श्रीमहंत बनाने की घोषणा की। महाकुंभ में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना मां ने सोमवार को पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि किन्नर अखाड़ा उस रास्ते से भटक गया, जिसके लिए यह बनाया गया था। इसी वजह से मैं वहां से निकल गई। अब हमने नया ‘सनातनी किन्नर अखाड़ा’ बनाया है। 3 तस्वीरें देखिए… टीना मां बोलीं- सनातन को मजबूत करेंगे टीना मां ने सोमवार को कहा- हम अपने नए अखाड़े के जरिए सनातन को और मजबूत करेंगे। इससे सनातन धर्म का और विस्तार करेंगे। इसके लिए अगर हमें अपनी जान की आहुति भी देनी पड़ी तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे। टीना मां के आचार्य महामंडलेश्वर बनने से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…